मोतिहारी, अप्रैल 5 -- मोतिहारी । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शनिवार को मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 9 मेधावी छात्र-छात्राओं को कुल 11 स्वर्ण पदक प्रदान किए। इनमें दो छात्राओं को 'चांसलर मेडल' से नवाजा गया। कुल 475 छात्र-छात्राओं को स्नातक व स्नातकोत्तर की उपाधियां दी गईं। उपराष्ट्रपति ने डिग्रीधारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज आप केवल स्नातक नहीं हैं, बल्कि एक समृद्ध विरासत के मशाल वाहक और भविष्य के लिए आशा के राजदूत हैं। आपकी आगे की यात्रा उद्देश्य, सफलता और राष्ट्र की सेवा से भरी होनी चाहिए। चंपारण जहां बैरिस्टर गांधी बने जननेताउपराष्ट्रपति ने कहा कि देश के इतिहास में चंपारण का बड़ा महत्व है। महात्मा गांधी ने इसे अपनी कर्मभूमि बनाया और यहीं से चंपारण सत्याग्रह शुरू किया, जिसने राष्ट्र...