हरदोई, मार्च 16 -- हरदोई। शहर से करीब सात किलोमीटर दूर स्थित जोगीपुर गांव में सोमवार की दोपहर अचानक आग लगने से सात झोपड़ियां जल गईं। आग की चपेट में आने से गृहस्थी का सामान जल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार दोपहर अचानक गांव की झुग्गी-झोपड़ियों से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास बनी कई झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने किसी तरह पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।इस आगजनी में तोताराम, रामबाबू, मोहित, मानू, पप्पू, राजकुमार, रघुनाथ, तेजपाल और संग्राम की झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। झोपड़ियों में रखा अनाज, कपड़े और अन्य जरूरी सामान भी आग में नष्ट हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.