सोनभद्र, मई 17 -- ओबरा, हिंदुस्तान संवाद। पुरुषोत्तम माह के पावन अवसर पर ओबरा नगर स्थित राम मंदिर प्रांगण में आगामी 9 जून से 15 जून तक सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने को लेकर नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों, धर्मप्रेमियों एवं श्रद्धालुओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कथा आयोजन को भव्य, अनुशासित एवं आध्यात्मिक गरिमा के अनुरूप संपन्न कराने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के दौरान कथा स्थल की व्यवस्था, श्रद्धालुओं के बैठने की सुविधा, अतिथि स्वागत, यजमान व्यवस्था, प्रसाद वितरण, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों सहित आयोजन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समिति के संरक्ष...