आगरा, मई 22 -- डाक सेवाओं से संबंधित जन शिकायतों के निस्तारण के लिए डाक अदालत का आयोजन नौ जून को सुबह 11:30 बजे प्रतापपुरा स्थित प्रधान डाकघर परिसर में किया जाएगा। कार्यालय पोस्टमास्टर जनरल के सहायक निदेशक ने बताया कि डाक अदालत की अध्यक्षता पोस्टमास्टर जनरल करेंगे। डाक सेवाओं से संबंधित परिवादी (स्टाफ संबंधी परिवाद को छोड़कर) अपने ऐसे परिवादों को जो पूर्व में संबंधित प्रवर अधीक्षक(आगरा, अलीगढ़, मथुरा, झांसी)/ अधीक्षक डाकघर (एटा, इटावा, मैनपुरी, बुलंदशहर) के समक्ष पेश किए गए हों। उनका निस्तारण न हुआ हो। वह पांच जून सुबह 11 बजे तक सहायक निदेशक डाक सेवाएं (जन परिवाद) कार्यालय पोस्टमास्टर जनरल आगरा परिक्षेत्र को भेज सकते हैं। डाक लिफाफे पर डाक अदालत केस अवश्यक लिखें। परिवादी डाक अदालत में भी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हो सकते हैं।

हिंदी हिन्दु...