चम्पावत, जून 7 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जिले के पाटी नगर पंचायत चुनाव को लेकर नौ जून को होने वाले मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार नगर स्थानीय निकाय क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले और विभिन्न संस्थानों में कार्यरत सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के तहत क्षेत्र में स्थित केंद्र और राज्य सरकार के नियंत्रण वाले सभी राजकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं, अर्ध-शासकीय कार्यालयों और अर्ध-निकायों में नौ जून को पूरी तरह अवकाश रहेगा। इसे साथ ही मतदान की तिथि को निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त बैंक, मुख्य कोषागार और उप-कोषागार भी पूरी तरह बंद रहेंगे। यह भी पढ़ें- नौ जून को पाटी में नगर पंचायत चुनाव के दौरान रहेगा सार्वजनिक अवकाश यह भी पढ़ें- मतदान एवं मतगणना कार्मिकों...