खगडि़या, फरवरी 19 -- खगड़िया । नगर संवाददाता। बिहार स्वावलम्बी सहकारी समिति अधिनियम 1996 के तहत जिले के नौ जीविका संकुल संघों का निबंधन किया गया। इन सभी जीविका संकुल संघों को जिला सहकारिता पदाधिकारी सुदर्शन राम ने बुधवार को निबंधन प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान जीविका के प्रशिक्षण पदाधिकारी ममता कुमारी उपस्थित थे। इस निबंधन के साथ ही जिले में जीविका सम्पोषित 28 संकुल संघों में से 19 संकुल संघ स्वावलम्बी सहकारी समिति अधिनियम के तहत पंजीकृत हो चुके हैं। आने वाले दिनों में जीविका दीदियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में उठाया गया यह कदम है। निबंधन प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले जीविका संकुल संघों को अब सहकारी समिति अधिनियम के तहत सभी सुविधाएं प्राप्त होंगी, जिससे वे अपने व्यवसाय को और भी विस्तार दे सकेंगी। जिला सहकारिता पदाधिकारी सुदर्शन र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.