कानपुर, जुलाई 16 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के दीनदयाल शोध केंद्र के डिप्लोमा इन कर्मकांड पाठ्यक्रम के नौ छात्रों ने भारतीय सेना में धर्म शिक्षक के सहायक कमीशंड अधिकारी के लिए हुई अखिल भारतीय लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। संस्थान के निदेशक प्रो. डीसी श्रीवास्तव ने इस उपलब्धि पर छात्रों को बधाई दी। कहा, यह सफलता केंद्र की शैक्षणिक उत्कृष्टता और अनुशासित प्रशिक्षण का प्रतिफल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...