प्रयागराज, जून 29 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से स्टाफ नर्स एलोपैथी (पुरुष/महिला) परीक्षा-2023 के तहत औपबंधिक रूप से चयनित नौ अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन दस जुलाई को सुबह 9:30 बजे से कराया जाएगा।उपसचिव राजेश कुमार के अनुसार स्टाफ नर्स (पुरुष) के पद पर चयनित तीन एवं स्टाफ नर्स (महिला) के पद पर चयनित छह अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। यह भी पढ़ें- सहायक नगर नियोजक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...