कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर। धूनी ध्यान केंद्र शकुंतला पीठ के संस्थापक डॉ.आचार्य अमरेश मिश्र व कोषाध्यक्ष डॉ.सुनीता मिश्रा के संरक्षण में 29 मार्च को नौ चण्डी महायज्ञ किया जाएगा। जिसमें सिद्ध संत, विद्वान व गणमान्य नागरिक पहुंचेंगे। यज्ञ का उद्देश्य विश्व के अनेक क्षेत्रों में युद्ध की स्थिति व जनधन हानि की रोकथाम है। मां के नौ स्वरूपों का यज्ञ होगा। मां गौरी के अभिषेक में नौ हजार गुलाब के पुष्पों से शृंगार होगा। यहां भक्त जायफल, कमल गट्टा, हल्दी और सप्त औषधियां प्रदान करेंगे। सिद्ध व्यास सदानंद जी महाराज द्वारा यज्ञ संपन्न होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...