भदोही, मार्च 27 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। डीघ ब्लॉक के तिलंगा गांव में प्रमुख धार्मिक स्थल शिव शक्ति धाम में चल रहे नौ चंडी दुर्गा सप्तशती पाठ के समापन पर कन्या पूजन और भंडारा का आयोजन किया गया। शिवशक्ति समिति के तत्वाधान में नवरात्र पर शक्तिधाम मंदिर मे धार्मिक अनुष्ठान के दौरान नौ चंडी दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन किया गया था। जिसका समापन शुक्रवार को किया गया। पूरे मंदिर परिसर सहित शक्ति माता का भव्य शृंगार किया गया। इस मौके पर कैप्टन मनोज पांडेय, शिव शंकर पांडेय, संतोष पांडेय, नितिन पांडेय, नैतिक पांडेय, नितिश कुमार, अर्पित पांडेय, रौनक पांडेय, लकी पांडेय आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...