औरैया, मार्च 27 -- कंचौसी, संवाददाता। फरक्का एक्सप्रेस शुक्रवार को अपने निर्धारित समय सुबह चार बजे के बजाय करीब नौ घंटे की देरी से दोपहर दो बजे के बाद कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेन के विलंब को देखते हुए रात में स्टेशन पहुंचे कई यात्री वापस लौट गए, जबकि सुबह से इंतजार कर रहे यात्रियों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, जौनपुर, वाराणसी और पटना की ओर जाने वाले यात्रियों पर इसका खासा असर पड़ा। कई यात्रियों को मजबूरन बसों और अन्य निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। भटिंडा से चलकर वाराणसी होते हुए बालुरघाट जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस के देरी से पहुंचने पर यात्रियों में नाराजगी भी देखने को मिली। यात्रियों का कहना था कि ट्रेन के विलंब की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.