गोरखपुर, अप्रैल 24 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। भीषण गर्मी में राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र से जुड़े मंगलम मल्हार कॉलोनी में निर्धारित शटडाउन के चार घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। करीब नौ घंटे की बिजली कटौती से लोग बिलबिला उठे। वहीं वन विभाग की कॉलोनी में समाचार लिखे जाने तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। इससे 80 से ज्यादा घरों में बिजली के साथ ही पानी का भी संकट गहराने लगा है। उमस भरी गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो गया। दरअसल राप्तीनगर उपकेंद्र से जुड़े वन विभाग के पीछे विभाग की आवासीय कॉलोनी है। यहां अधिकारियों और कर्मचारियों समेत 80 से ज्यादा परिवार रहते हैं। यह भी पढ़ें- बिजली संकट से हाहाकार, 1600 मेगावाट पहुंची मांग यहां दोपहर में आपूर्ति ठप हो गई। वन विभाग का ट्रांसफार्मर अलग होने के कारण बिजली निगम ने इसे बदलने से मना कर दिया। इस बारे में राप...