बरेली, मार्च 11 -- ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितताओं और विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद चल रही विभागीय जांच के बीच जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) कमल किशोर ने एक पूर्व प्रधान समेत नौ प्रधानों के मामलों में एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित प्रधानों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। वर्ष 2023 से अब तक जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों से 35 ग्राम प्रधानों और एक पूर्व प्रधान के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं और पंचायत कार्यों में गड़बड़ी की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इनकी जांच के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जांच अधिकारी नियुक्त किए गए थे। जांच अधिकारियों ने शिकायतों के आधार पर दस्तावेजों, कराए गए विकास कार्यों और वित्तीय अभिलेखों की पड़ताल की। जांच पूरी होने के बाद 35 ग्राम प्रधानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.