फतेहपुर, फरवरी 23 -- फतेहपुर। भाकियू की मासिक बैठक में समस्याओं पर चर्चा की गई। अध्यक्ष नवल सिंह पटेल ने कहा कि नौ मार्च को हथगाम थाने का घेराव किया जाएगा। कहा कि सरकारी नलकूपों को चालू कराया जाए, स्मार्ट मीटर लगवाने पर रोक लगाई जाए। बताया कि 12 मार्च को मलवां में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। उन्होने 14 मार्च को प्रयागराज कमिश्नरी में होने वाले घेराव में अधिक से अधिक संख्या में किसानों से पहुंचने की अपील की। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह, देवनारायण पटेल, नागेंद्र यादव, कृष्णपाल सिंह, रामानंद मौर्य, सुनील पासवान, गुफरान, कामता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.