नौ को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
बागेश्वर, मई 4 -- बागेश्वर। आगामी नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के वादों का सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी के शमनीय मामले, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक विवाद, कुटुंब न्यायालयों के मामले, श्रम संबंधी वाद, भूमि अर्जन के मामले, दीवानी वाद तथा राजस्व संबंधी वादों का निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा विद्युत एवं जल कर बिलों से जुड़े मामले, वेतन, भत्तों एवं सेवानिवृत्ति से संबंधित प्रकरण, धन वसूली, मोटर वाहन अधिनियम के तहत शमनीय यातायात चालान तथा अन्य ऐसे मामले, जो आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निपटाए जा सकते हैं, भी लोक अदालत में शामिल किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने बताया कि जो व्यक्ति राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.