नौ को कामिका एकादशी पर महालक्ष्मी राजयोग का दुर्लभ संयोग
नैनीताल, अगस्त 5 -- नैनीताल, संवाददाता। सावन मास के कृष्ण पक्ष की कामिका एकादशी इस बार रविवार नौ अगस्त को मनाई जाएगी। कामिका एकादशी पर हर्षण योग और महालक्ष्मी राजयोग का दुर्लभ संयोग बन रहा है।पंडित प्रकाश जोशी ने बताया, कि यह दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के साथ ही भगवान शिव के रुद्राभिषेक, पार्थिव पूजन और महामृत्युंजय जाप के लिए भी अत्यंत शुभ माना गया है। बताया, कि एकादशी तिथि सुबह 11.05 बजे तक रहेगी, जबकि मृगशिरा नक्षत्र दोपहर 2.45 बजे तक रहेगा। हर्षण योग रात्रि 2.03 बजे तक रहेगा। शिववास गणना के अनुसार दोनों ही अवस्थाएं रुद्राभिषेक, पार्थिव पूजन और महामृत्युंजय जाप के लिए अत्यंत शुभ मानी गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.