किशनगंज, अप्रैल 28 -- किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी कागजात के सहारे चल रहे संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में कुल 9 कोयला लदे वाहनों को जब्त किया गया है, जबकि 6 चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ वाहन मालिक फर्जी एसटी (सड़क परिवहन) कागजात तैयार कर अवैध तरीके से कोयले की ढुलाई कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किशनगंज-2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। यह भी पढ़ें- खुफिया सूचना पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन दिनों में बड़ी सफलता इस टीम को जांच और कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई। इससे पहले 25 अप्रैल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.