नौ कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सख्ती
नोएडा, अगस्त 22 -- ग्रेटर नोएडा। जिले में संचालित कोचिंग सेंटरों के खिलाफ शिक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार को नौ और कोचिंग सेंटरों को बंद करने का नोटिस जारी किया गया। विभागीय जांच में इन संस्थानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, जरूरी सुविधाओं की कमी और पंजीकरण से जुड़ी खामियां सामने आई हैं। शिक्षा विभाग की ओर से पिछले करीब एक महीने से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया जा रहा है। जांच के दौरान कुछ सेंटरों पर फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले, जबकि कई जगह अन्य आवश्यक सुविधाओं का अभाव पाया गया। वहीं, कुछ कोचिंग सेंटर बिना पंजीकरण के संचालित होते मिले। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि जांच में कमियां मिलने के बाद नौ कोचिंग संचालकों को बंद करने का नोटिस जारी किया गया है। इनमें मैथ्स ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.