आदित्यपुर, मार्च 7 -- गम्हरिया, संवाददाता। जैक द्वारा आयोजित नौवीं बोर्ड की दो दिवसीय परीक्षा शुक्रवार से शुरू हुई। प्रखंड में कुल नौ परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। इन केंद्रों पर विभिन्न विद्यालयों के कुल 63 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जानकारी के अनुसार यह परीक्षा छह और सात मार्च को दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह पौने दस बजे से दोपहर एक बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई है। पहले दिन शुक्रवार को पहली पाली में हिंदी और अंग्रेजी, जबकि दूसरी पाली में गणित और विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गयी। शनिवार को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा ली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.