नौ कुण्डीय महायज्ञ का समापन
पीलीभीत, अप्रैल 3 -- बरखेड़ा। दौलतपुर रोड स्थित मैरिज हाल में आयोजित नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ और पावन प्रज्ञा पुराण कथा का बुधवार शाम पूर्ण आहुति के साथ भव्य समापन हो गया। चार दिनों तक चले इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में नगर व क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। समापन दिवस पर विशेष रूप से नारी उत्कर्ष समारोह (पुंसवन संस्कार) एवं दीपयज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं की गरिमा, संस्कार और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। दीपयज्ञ के दौरान वातावरण भक्तिमय एवं ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा। इस अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे मुख्य वक्ता जयप्रकाश वर्मा ने अपनी पूरी टोली के साथ उपस्थित जनसमूह को गायत्री माता के दिव्य स्वरूप एवं जीवन में उसके महत्व का विस्तृत वर्णन किया। उनके ओजस्वी प्रवचनों ने सभी श्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.