संभल, अप्रैल 18 -- सरायतरीन के मोहल्ला शाहजीपुरा में शुक्रवार को मां गायत्री की मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर तीन दिवसीय 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन शुक्रवार सुबह 108 महिलाओं ने वेद मंत्रों का उच्चारण करते हुए भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा का जगह जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। वहीं शाम को प्रज्ञा पुराण कथा प्रवचन शांतिकुंज हरिद्वार से आए विद्वानों ने किया। शाहजीपुरा मोहल्ले में शुक्रवार सुबह तीन दिवसीय कार्यक्रम की नीलकंठ इंटरप्राइजेज से 108 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा से की। कलश यात्रा बाजार गंज होते हुए पातालेश्वर मंदिर तक पहुंची। यह भी पढ़ें- धार्मिक झांकियों के साथ निकाली भव्य कलश यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया...