बांका, अप्रैल 11 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। खेसर बाजार से सटे घनुआं गांव के समीप आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह प्रज्ञा महापुराण कथा को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल व्याप्त है। यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर हवन-पूजन, संध्या आरती और भजन-कीर्तन में भाग ले रहे हैं।शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे संतों के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान के साथ संपन्न हो रहे हैं। यज्ञ में कुवेश प्रसाद, राजेश यादव, अरविंद भारद्वाज, दीप कुमार दीप और कौशल किशोर सहित कई श्रद्धालु सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक पूजा-अर्चना और कथा प्रवचन का क्रम जारी रहता है, जिससे वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। महायज्ञ के अवसर पर लगे मेले में भी लोगों की खासी भीड़ उमड़ रही है। मेले में बच्चों और युवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.