पूर्णिया, अप्रैल 8 -- बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मंझौक पंचायत अंतर्गत चरकपाड़ा गांव में सोमवार को चार दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर 251 कुंवारी कन्याओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर पियाजी, दुर्गापुर, फूलबाड़ी होते हुए रुनकी सिंघिया घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में कूप का जल भरा गया। इसके बाद सभी श्रद्धालु यज्ञ मंडप पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ यज्ञशाला में कलश की स्थापना की गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव, दुर्गा माता की जय, गायत्री माता की जय, धर्म की जय हो और विश्व का कल्याण हो जैसे जयकारों से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.