बलिया, मार्च 16 -- रसड़ा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट बलिया की ओर से क्षेत्र के टीकादेवरी में आगामी 29 मार्च से एक अप्रैल तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय युवा चेतना जागृति अभियान, नवकुंडी गायत्री महायज्ञ व पावन प्रज्ञा पुराण कथा के लिए भूमि पूजन व ध्वजारोहण का कार्यक्रम रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी परिजनों ने इस महायज्ञ व अभियान को सफल बनाने के लिए तन-मन और धन से सहयोग करने तथा घर-घर परम पूज्य गुरुदेव व वंदनीया माताजी के संदेश को पहुंचाने का संकल्प लिया। मुख्य यजमान के रूप में गायत्री परिवार के मुन्ना चौरसिया व उनकी धर्मपत्नी उपस्थित रहीं। कर्मकांड का संचालन महिला मंडल की रेनू सिंह, डॉ. भुवनेश्वर शर्मा ने कराया। इस दौरान अनिल श्रीव...