नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा
हजारीबाग, मई 7 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। भास्कर धाम स्थित सूर्य मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के मौके पर चार दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ गुरुवार से शुरू हो गया। इसकी शुरूआत मंगल कलशयात्रा के साथ हुई। पारंपरिक पीतांबर वस्त्र धारण कर करीब 251 महिलाओं एवं कन्याओं ने मंगल कलश उठाया। उत्तरवाहिनी जमुनियां नदी से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशपात्र में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली गई। इस दौरान देवी-देवताओं के गगनभेदी जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। विष्णुगढ़, चेडरा एवं रमुवां के प्रमुख मार्गों से कलश यात्रा भ्रमण करते हुए पुनः भास्कर धाम स्थित यज्ञशाला पहुंचकर समाप्त हुई। इसके उपरांत कलश यात्री एवं श्रद्धालुओं के बीच शरबत एवं खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार विष्णुगढ़ के सदस्यों ने बताया कि 7...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.