मधुबनी, फरवरी 8 -- लौकही। एसएसबी नारी कैम्प के अधीन करियौत बीओपी के जवानों ने लौकही थाना पुलिस के साथ रविवार को नौ किलो नेपाली गांजा को बरामद कर लिया। इस गांजे की किमत करीब 80 हजार रुपये आंकी जा रही है। यह जानकारी देते हुए लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इसकी गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आलोक में एसएसबी नारी कैम्प के सहायक कमांडेंट गुरदीप सिंह तथा लौकही थाना के पुअनि आनन्द कुमार पुलिस बलों के साथ निकले। करियौत पांची नदी के निकट के पीलर संख्या 236 के करीब एक बाइक पर सवार दो धंधेबाज आते दिखाई दिया। जवानों ने उसका पीछा किया। इसी क्रम में पुलिस व जवानों को देख दोनों गांजे से भरी बोरी को पटक कर नेपाल की तरफ भाग गया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.