नौ किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, मामला दर्ज
खगडि़या, सितम्बर 28 -- बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने नौ पैकेट में छिपाकर ले जा रहे लगभग नौ किलो गांजा के साथ एक एक तस्कर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस क्रम में गिफ्तार तस्कर के पास से दो मोबाइल भी जब्त किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटिया गांव निवासी देवनारायण उर्फ देवन यादव के पुत्र मनोहर यादव के रूप मे की गई है। इस संबंध में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इसके अनुसंधान की जिम्मेवारी एसआई अभिषेक कुमार को सौंप दी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने ठोस इनपुट पर माली गांव में रविवार के संध्या में सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत उक्त आरोपी को उक्त प्रतिबंधित मादक पदार्थ के साथ एक यात्री वाहन से गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- खगडिया : नौ किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, मामला दर्ज व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.