बाराबंकी, जनवरी 19 -- कोठी। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसे कब्जे से नौ किलो 50 ग्राम गांजा व घटना में प्रयुक्त एक वाहन बरामद किया है। कोठी इंस्पेक्टर अमित सिंह भदौरिया के मुताबिक सोमवार की शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस टीम गश्त पर थी। तभी पुलिस आरोपी संदिग्ध को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम और पता शिवशंकर चौहान उर्फ कल्लू पुत्र स्व. सूरजपाल निवासी ग्राम चौहानपुरवा मजरे पारिगावां थाना मिल एरिया जनपद रायबरेली होना बताया। जिसको क्षेत्र के बाबा ढाबा ग्राम कमालाबाद से गिरफ्तार किया गया। कब्जे से नौ किलो 50 ग्राम गांजा व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.