आजमगढ़, अप्रैल 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले के नौ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में रोटी बनाने की मशीनें लगाई जाएंगी। इसके लिए शासन से 40 लाख रुपये से अधिक का बजट जारी कर दिया गया है। विभाग द्वारा जल्द ही संबंधित विद्यालयों को धनराशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जिन विद्यालयों में यह मशीन लगाई जानी है उनमें लालगंज, तरवा अजमतगढ़ मार्टिनगंज कोलयसा, पल्हना, ठेकमा, जहानागंज, मेंहनगर शामिल हैं। प्रत्येक विद्यालय में मशीन स्थापना पर लगभग 4.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने मशीनों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है और नए सत्र से पहले सभी चयनित विद्यालयों में इन्हें स्थापित करने की तैयारी की जा रही है, ताकि छात्राओं को इसका लाभ मिल सके। अब तक इन आवासीय विद्यालयों में छात्राओं, शिक्षिकाओं और रसोइयों को मिलकर रोटियां बनान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.