नोएडा, जून 8 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। स्थानीय सांसद महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह ने सोमवार को 9 करोड़ 81 लाख की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें सलारपुर की 20 से अधिक आंतरिक सड़के शामिल हैं। विधायक पंकज सिंह ने 3 करोड़ 77 लाख की लागत से बनने वाली 20 से अधिक आंतरिक सड़कों, जलनिकासी नालियों, जाल एवं कलवर्ट निर्माण, 3 करोड़ 7 लाख की लागत से बनने वाले आधुनिक डबल स्टोरी सामुदायिक केंद्र जलनिकासी के लिए 2 करोड़ 14 लाख की लागत से निर्मित होने वाली आरसीसी सुरक्षा दीवार का शिलान्यास किया। इसके साथ ही सलारपुर कॉलोनी में विधायक निधि से 81 लाख की लागत से तीन नई सड़कों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास तथा तीन पूर्ण हो चुके सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। विधायक पंकज सिंह ने कहा कि आज के शिलान...