नौ कंपनियों ने सेबी में आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए
नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- नई दिल्ली। ट्रांस एसीएनआर सॉल्यूशंस और महाराष्ट्र ऑयल एक्सट्रैक्शंस समेत नौ कंपनियों ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये पूंजी जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए हैं। ये कंपनियां कारोबार विस्तार, कर्ज चुकाने और अन्य कारोबारी जरूरतों के लिए पूंजी जुटाना चाहती हैं। ट्रांस एसीएनआर सॉल्यूशंस ने गोपनीय प्रक्रिया के तहत दस्तावेज जमा किए हैं, जबकि महाराष्ट्र ऑयल एक्सट्रैक्शंस, जगजीत एग्री इंजीनियरिंग, जय पार्वती फोर्ज, कूलकिंग इंडस्ट्रीज इंडिया, साई इन्फिनियम, एसजी एनकॉन, माउंट एवरेस्ट ब्रूअरीज और अल्ट्रावाइब्रेंट इंटिग्रेटेड एनर्जी ने सेबी के पास सामान्य तरीके से मसौदा दस्तावेज दाखिल किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.