प्रयागराज, अप्रैल 29 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से प्रवक्ता (विज्ञापन संख्या-02/2022) के अंतर्गत 624 पदों के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा 9 एवं 10 मई को प्रदेश के 17 जनपदों में होगी। आयोग के उपसचिव डॉ. संजय कुमार सिंह की ओर से बुधवार को जारी सूचना के अनुसार परीक्षा में कुल 4,64,605 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए 319 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दोनों दिन दो-दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक चलेगी। नौ मई को भौतिकी, जीवविज्ञान, होम साइंस, इतिहास, शिक्षाशास्त्र, अंग्रेजी, कृषि, कॉमर्स, समाजशास्त्र और दस को नागरिकशास्त्र, गणित, अर्थशास्त्र, संस्कृत, मनोविज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगोल, हिन्दी और कला विषय की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.