प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज। फाफामऊ के चंदापुर गांव स्थित पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोर में हादसे के बाद जिले के अन्य शीतगृहों पर भी चर्चा शुरू हो गई है। उप निदेशक कारखाना की रिपोर्ट के अनुसार जिले के कुल 11 कोल्ड स्टोर ऐसे थे, जिनका फैक्ट्री एक्ट के तहत पंजीकरण नहीं हुआ है। इन कोल्ड स्टोर संचालकों को नोटिस दिया गया। जिन्होंने पंजीकरण नहीं कराया, उनके खिलाफ न्यायालय में मामला भी है। उप निदेशक कारखाना कमल किशोर पांडेय ने बताया कि वर्ष 2024 में जिले के कुल 32 कोल्ड स्टोर का निरीक्षण किया था। जिसमें पाया कि 11 लोगों ने फैक्ट्री एक्ट के तहत पंजीकरण नहीं कराया था। इसमें अंसार अहमद का आदर्श कोल्ड स्टोर भी शामिल था। विभाग की ओर से सभी को नोटिस दिया गया। दो लोगों ने कोर्ट के ऑर्डर पर लाइसेंस के लिए शुल्क जमा किया, जबकि अब तक नौ लोगो...