भदोही, अप्रैल 6 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश यूपी बोर्ड के जो विद्यार्थी पूर्व में हुए की प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं दे पाए हैं उनके लिए अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा नौ एवं दस अप्रैल को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि जो विद्यार्थी इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा नहीं दे पाए थे उनके लिए अंतिम अवसर दिया जाएगा। उक्त छात्र-छात्राएं नौ एवं दस अप्रैल को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा नियुक्त परीक्षकों द्वारा संपादित कराई जाएगी। यदि किसी विद्यालय के समस्त विद्यार्थियेां की प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई है तो उनकी प्रयोगात्मक परीक्षा उनके ही विद्यालय में होगी। जबकि एक के रूप से कहीं-कहीं छूटे हुए छात्र-...