अंबेडकर नगर, अप्रैल 29 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। फसलों के सीजन के अनुरूप उर्वरक की बिक्री न करने पर जिला कृषि अधिकारी अरविन्द कुमार चौधरी ने कड़ा रुख अपनाते हुए नौ उर्वरक विक्रेताओं के खाद विक्री पर प्रतिबंध लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कारण बताओ नोटिस जारी होते ही पांचों तहसीलों के उर्वरक विक्रेताओं में खलबली मच गई है। खाद विक्रेताओं के विरुद्ध यह कार्रवाई कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी एवं संतोषजनक उत्तर न मिलने पर की गई है। जिला कृषि अधिकारी अरविन्द कुमार चौधरी ने बताया कि कन्ट्रोल रूम से अधिक यूरिया बिक्री किए जाने वाले उर्वरक विक्रेताओं से वितरण सम्बंधी जानकारी मांगने पर संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया, जिसके चलते कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि मेसर्स किसान खाद भंडार टेकीपुर, मेसर्स डीलक्स खाद भंडार खजुरी बाजार, मेसर्स सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.