प्रयागराज, दिसम्बर 2 -- प्रयागराज। प्रयागराज रेल मंडल ने पिछले तीन दिनों में अभियान चलाकर नौ अवैध वेंडरों को पकड़ने के साथ 358 बेटिकट यात्रियों कार्रवाई की। इनसे रेलवे ने ढाई लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूला। 28 से 30 नवंबर तक पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, महानगरी सुपरफास्ट, ब्रह्मपुत्र मेल जैसी बड़ी ट्रेनों में टिकट चेकिंग टीम ने छापा मारा। नतीजा- 127 लोग तो बिना टिकट के ही घूम रहे थे, उनसे एक लाख चौदह हज़ार रुपये वसूले। 228 यात्री आरक्षित कोच में बिना बर्थ के कब्जा जमाए बैठे थे, उनसे एक लाख तेरह हज़ार रुपये जुर्माना लिया गया। ऊपर से तीन लोग कूड़ा इधर-उधर फेंक रहे थे, उन पर भी चार सौ रुपये का चालान। कुल मिलाकर 358 यात्रियों पर कार्रवाई हुई। सबसे बड़ा झटका लगा उन नौ अवैध वेंडरों को, जो ट्रेन में बासी समोसा, ठंडी चाय और बिना लाइसेंस का खाना ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.