बगहा, फरवरी 5 -- बेतिया। विभिन्न थाने की पुलिस टीम ने मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनकी संलिप्ता अलग-अलग मामलों में थी। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में एक वारंटी समेत नौ अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से पांच की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है। गैर जमानतीय 11 वारंट का निष्पादन किया गया है। पुलिस ने इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं पिछले 24 घंटे में पुलिस की कार्रवाई में 56 लीटर 380 मिलीलीटर शराब, एल्यूमीनियम का एक तसला, चूल्हा भट्ठी तीन, गैस सिलेंडर तीन व एक बाइक जब्त किया गया है। अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए वाहन जांच के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.