मऊ, अप्रैल 28 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अंलग-अलग स्थानों से मंगलवार को पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में कार्रवाई की। फरीदपुर में एक पक्ष के विभाकर प्रताप तथा दूसरे पक्ष के सुधीर ओर राकेश को गिरफ्तार किया। वहीं ग्राम मीरपुर रहीमाबाद में मारपीट के मामले में पुलिस ने अनिल कुमार, संदीप सोनकर, दौलत सोनकर, रवि सोनकर, शिवम और साहिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी नौ अभियुक्तों के विरुद्ध शांति भंग में कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...