अलीगढ़, अप्रैल 1 -- अलीगढ़। कमिश्नर संगीता सिंह की अध्यक्षता में मण्डल के समस्त जिलों में संचालित स्कूल वाहनों की स्थिति की 09 अप्रैल को दोपहर तीन बजे कमिश्नरी सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। 0-हर पंचायत में स्थापित होंगे लीगल एड क्लीनिकअलीगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ग्राम न्याय सहायता अभियान के अंतर्गत प्रत्येक चयनित ग्राम पंचायत में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना एवं संचालन की प्रक्रिया को गति प्रदान की गई है। प्रभारी सचिव अंकित राज सिंह ने बताया कि जिले की सभी तहसीलों से प्रत्येक में 5-5 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है, जहां लीगल एड क्लीनिक स्थापित किए जाएंगे।0-15 अप्रैल तक बन्द रहेगा रेलवे फाटकअलीगढ़। वरिष्ठ खण्ड अभियंता रेल पथ उत्तर-मध्य रेलवे ने बताया कि अलीगढ़-महरावल स्टेशन के मध्य किमी0 1327/13-15 पर रेलवे समपार संख्य...