बक्सर, अप्रैल 5 -- चौसा, एक संवाददाता। प्रभावित किसान खेतिहर मजदूर मोर्चा की बैठक रविवार को बनारपुर गांव के पंचायत भवन में आयोजित की गई। बैठक में चौसा थर्मल से प्रभावित किसान परिवार के बेरोजगारों को रोजगार देने में धांधली के खिलाफ तथा भारत सरकार द्वारा बीज विधेयक, बिजली बिल विधेयक, कीटनाशक विधेयक और किसान विरोधी अमेरिका से हुए मुक्त व्यापार समझौता पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आगामी 9 अप्रैल को पटना के आई एम ए हाॅल में आयोजित किए जाने वाले किसान संसद को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया गया। किसान नेता ने कहा कि किसान संसद में चौसा पावर प्लांट के प्रभावित क्षेत्र के रहने वाले किसान , बेरोजगार, पौनी सहित प्रदूषण की समस्या को जोर-शोर से उठाया जाएगा तथा इस मामले में कंपनी के घेराव का आधिकारिक रूप से निर्ण...