कुशीनगर, जनवरी 21 -- कुशीनगर। पिछले करीब एक साल से अमन चैन पसंद कप्तानगंज को अपनी दादागिरी, गुंडई, सरेआम फायरिंग समेत अन्य हरकतों से हलकान करने वाले अपराधियों के विरुद्ध एसओ दीपक सिंह के नेतृत्व में कप्तानगंज पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 9 के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोली है। सभासद संजय पटेल के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सभासद की गिरफ्तारी के लिए फिलहाल पुलिस सरगर्मी से उसके संभावित तमाम ठिकानों पर दबिश देने के साथ-साथ पड़ोसी राष्ट्र नेपाल तक अपना नेटवर्क बिछा रखी है। फायरिंग मामले में आरोपी सभासद समेत अन्य चार अभियुक्त अभी पुलिस के जद में नहीं आए हैं। नौ दिन पहले कप्तानगंज के हृदय स्थल मंगल वाली बाजार में फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने पहले से ही पांच वांछित अभियुक्त आरिफ पुत्र मुमताज निवासी लाल चौक कप्तानगंज, राजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.