रांची, जुलाई 24 -- रांची। आदिवासी समन्वय समिति के संयोजक व पूर्व मंत्री देवकुमार धान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र भेजकर 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की है। पत्र में कहा गया कि आदिवासियों ने स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया है। 1857 की क्रांति से पहले ही आदिवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया था, अतः उनके बलिदानों को राष्ट्रीय स्तर पर उचित मान्यता मिलनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...