सिद्धार्थ, अगस्त 26 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर स्थित चांदनी चौक में अंजुमन फिदाए अली अकबर के बैनर तले पारंपरिक शब्बेदारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय व बाहरी अंजुमनों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मर्सिया, मजलिस, नौहा मातम पूरी रात कर शहीद इमाम अली अकबर अलैहिस्सलाम को अकीदतमंदों ने श्रद्धांजलि दी। रविवार की रात 10 बजे शब्बेदारी कार्यक्रम की शुरुआत महताब हैदर ने कलाम पाक पढ़कर की। मर्सिया हैदरे कर्रार, शमशाद अहमद व साथियों ने पढ़ा। मजलिस को खिताब करते हुए जमाल हैदर जाकिर ने वाकए कर्बला पर रोशनी डालने के बाद इमाम हुसैन के जवान बेटे हजरत अली अकबर के बारे मे बयान किया तो उपस्थित लोगों की आंखों से आंसू जारी हो गया। मजलिस के बाद दिल्ली के जीशान हैदर ने संचालन करते हुए हजरत अली अकबर के जीवन से जुड़ी बातें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.