मधेपुरा, मार्च 29 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। अरार पुल के समीप शुक्रवार की देर रात सुरसर नदी में गिरी तेज रफ्तार कार नदी से बाहर निकाल लिया गया। कार में सवार में सवार तीन दोस्तों का शव तो बरामद कर लिया गया। जबकि एक दोस्त का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अरार पुल के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना ह्दय विदारक है। मरने वाले युवकों के बारे में तरह-तरह की चर्चा की जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि कार में सवार सभी युवक नौहर गांव स्थित लक्ष्मीनारायण स्थान से मेला देख कर मधेपुरा लौट रहा था। लोगों का कहना है कि वापसी में ग्वालपाड़ा में कुछ दोस्तों से भी उन लोगों की मुलाकात हुई। मौसम खराब होते देख कार को तेज गति से भगाते हुए मधेपुरा के लिए निकला था। रास्ते में अरार पुल के समीप कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गयी। घटना के बाद नौहर या ग्वालपाड़ा का उ...