सासाराम, अप्रैल 12 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के लाखों लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाला नौहट्टा रेफरल अस्पताल इन दिनों डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहा है। स्थिति यह है कि स्वीकृत 12 चिकित्सकों के विरुद्ध मात्र चार के भरोसे अस्पताल संचालित हो रहा है। महिला चिकित्सक की नियमित उपलब्धता नहीं होने से खासकर महिला मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...