सासाराम, दिसम्बर 22 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। पिछले तीन दिनों से प्रखंड क्षेत्र में दिन और रात घना कुहासा छाया रह रहा है। पेड़, पहाड़ आदि धुंध की वजह से दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। शनिवार व सोमवार को दोपहर बाद धूप निकलने के बाद भी ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही थी। ठंड का असर आम जनजीवन पर साफ तौर पर देखने को मिला। रोजाना सुबह खेत घुमने वाले व सड़कों पर मॉर्निंग वॉक करने वाले नदारद दिखे। प्रखंड में अधिकतम न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। सोनडीला पर कुछ स्थानों पर पाला भी देखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.