नौहट्टा कॉलेज में इंटर्नशिप को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
सासाराम, अगस्त 21 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। अनुमंडलीय राजकीय स्नातक महाविद्यालय, नौहट्टा में स्नातक सत्र 2024-28 के सेमेस्टर पांच के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को इंटर्नशिप प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। महाविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को इंटर्नशिप की प्रक्रिया, उद्देश्य तथा इसके शैक्षणिक और व्यावहारिक महत्व की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में केवल डिग्री हासिल करना रोजगार के लिए पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक ज्ञान, कौशल और कार्य अनुभव हासिल करना जरूरी है। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की ओर से सेमेस्टर पांच में इंटर्नशिप की व्यवस्था शुरू की गई है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यक्षेत्र की जरूरतों से परिचित कराना और उनमें रोजगारपरक कौशल विकसित करना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.