सासाराम, अगस्त 10 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बलतुआ गांव निवासी मिहिर वर्मा ने जेईई में सफलता हासिल कर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। मिहिर की सफलता की खबर मिलते ही बलतुआ गांव सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मिहिर ने मैट्रिक की परीक्षा में 93 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 88 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए उसने दिल्ली में रहकर नियमित पढ़ाई और कोचिंग की। कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के बल पर उसने जेईई में सफलता हासिल की। मिहिर पूर्व मुखिया देवनंदन महतो का पोता है। पूर्व मुखिया ने बताया कि मिहिर की पढ़ाई-लिखाई की बेहतर व्यवस्था उसके पिता रविंद्र कुमार ने दिल्ली में की। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए भी वहीं कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

भविष्य की य...