मथुरा, मई 12 -- कस्बे में भगवान परशुराम शोभायात्रा धूमधाम से निकाली। झाड़ी वाले हनुमान की नगरी दादा परशुराम के जयकारों से गूंज उठी। शोभायात्रा में विप्र बंधुओं सहित विभिन्न समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। परशुराम पार्क पर सुबह हवन-पूजन हुआ, जबकि शाम को महामंडलेश्वर रामकिशोर दास त्यागी महाराज एवं पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इसमें राम दरबार, राधा-कृष्ण एवं मां दुर्गा की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। युवा विप्र फरसा को लेकर उत्साहित नजर आए। विभिन्न समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और स्वल्पाहार वितरित किया। महामंडलेश्वर ने आयोजकों को आशीर्वचन दिए, जबकि पूर्व मंत्री ने सभी का आभार जताया। समापन पर मास्टर राधाबल्लभ कटारा की टीम ने भजन संध्या प्रस्तुत की। इसमें अशोक भारद्वाज, वि...