मथुरा, फरवरी 27 -- कस्बे में पारंपरिक लठामार होली का आयोजन आज किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं। इसमें कस्बे के हुरियारे व हुरियारिनें ब्रज की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर हाथों में लट्ठ एवं बचाव के लिए ढाल लेकर मैदान में उतरते हैं। इस अनूठी होली को देखने के लिए क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ समीपवर्ती जनपदों एवं एनसीआर क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। आयोजन समिति से जुड़े जवाहर कटारा, विनोद शर्मा, पूरन पाठक, अनिल शर्मा, विजय पाठक, संतोष भारद्वाज सहित आदि पूरे उत्साह व तन्मयता से इसे सफल बनाने में लगे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.